मुंडन से पहले सपा पार्षद हुए हाउस अरेस्ट
फिरोजाबाद, जून 1 -- नगर निगम में सोमवार को मुंडन के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी देने वाले सपा पार्षद को पुलिस ने घर में ही रोक लिया। नगर निगम में भी पुलिस तैनात कर दी गई। वार्ड संख्या 20 के सपा पार्षद ने कुछ दिन पूर्व अपनी समस्याओं को लेकर इस तरह की घोषणा की थी। बाद में पार्टी के कुछ पार्षदों ने घर पर पहुंच कर अपने साथी पार्षद से मुलाकात की।समाजवादी पार्टी के पार्षद मनोज शंखवार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व नगर आयुक्त प्रशांत नागर को अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वह एक जून को नगर निगम पहुंचकर अपना मुंडन कराएंगे तथा साथ ही आमरण अनशन शुरू करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.