सीतापुर, अप्रैल 27 -- लहरपुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक मुंडन संस्कार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू की है।कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी वन देवी (29) पत्नी दिलीप मिश्रा के तीन वर्षीय पुत्र प्रांजल का मुंडन कार्यक्रम 21 अप्रैल को चल रहा था। घर पर मेहमानों के लिए दावत का आयोजन था। आरोप है कि रात्रि करीब 11 बजे परिवार के ही जेठ सरोज कुमार, उनकी पत्नी रजनी देवी, रामप्रसाद और श्याम बाबू कार्यक्रम से ईर्ष्या रखते हुए वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने घर में घुसकर...