मुंडन समारोह में गया था परिवार, पीछे से बेखौफ चोरों ने ज्वैलर के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर उड़ाए
लखनऊ, मई 30 -- सरोजनीनगर,लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिनवट गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक ज्वैलर्स कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब गृहस्वामी पूजा करने कमरे में पहुंचे और अलमारी का ताला टूटा तथा सामान बिखरा हुआ पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पिनवट गांव निवासी विकास कुमार हरौनी बाजार में राजेश ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ हरौनी स्थित सागर क्लॉथ हाउस के मालिक के भतीजे के मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे घर लौटकर सभी सो गए। शनिवार सुबह जब विकास पूजा के लिए कमरे में पहुंचे तो नजारा देखकर पैरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.