बेगुसराय, फरवरी 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की अहले सुबह जख्मी युवक की मौत हो गयी। मृतक 39 वर्षीय शंभू दास था। वह बलिया थाना के शिवनगर दियारा निवासी सिंघेश्वर दास का पुत्र था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। रोते बिखलती मृतक की पत्नी ने बताया कि वे अपने गांव से बलिया ससुराल में साले के बेटे के मुंडन संस्कार में गये थे। कार्यक्रम समापन के बाद वे 20 फरवरी को बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सदानंदपुर ढाला के समीप पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे जमीन पर गिरकर जख्मी हो गये। इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां से सदर अस्पताल के आईसीयू में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पेशे वह दिहाड़ी मजदूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.