मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 घायल
संभल, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर से गंगा स्नान व मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार दोपहर बहरौली गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दस लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को गांव कुंवरपुर से करीब 40 से 45 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजपुरा थाना क्षेत्र स्थित हरिबाबा के बांध गंगा घाट पर जा रहे थे। गांव निवासी प्रमोद के बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.