मुंडन संस्कार में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल लिया घर
महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा (लक्ष्मीपुर बाजार) में चोरों ने राजू कन्नौजिया के बंद मकान को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित राजू के अनुसार वह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक मुण्डन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। मुण्डन कार्यक्रम से लौटने पर परिजनों ने घर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी से चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.