कन्नौज, मई 17 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव में शुक्रवार को सत्यनारायण भगवान की कथा के बाद वितरित किए गए प्रसाद को खाने से 59 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बीमारों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गनीमत यह रही कि गांव के करीब 100 ग्रामीण मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए अन्नपूर्णा देवी मंदिर गए हुए थे, नहीं तो मरीजों की संख्या और बढ़ सकती थी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनोखेलाल कश्यप के पुत्र आकाश अपने एक वर्षीय बेटे आर्यन का मुंडन संस्कार कराने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 100 ग्रामीणों के साथ तीन ट्रैक्टरों से तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर गए थे। उसी दौरान पड़ोसी मन्नालाल कश्यप के यहां बेटी की शादी के उपलक्ष्य में सत्यनारायण भगवान की कथा...