बलिया, मई 3 -- बलिया। शहर से सटे गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो सगी बहनों समेत चार लोग डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू कराई। एनडीआरफ को बुलाया गया। हालांकि, उनके आने से पहले ही गोताखोरों की मदद से सभी की लाश बाहर निकाल ली गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार किशोरियां डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए लोग नदी में कूदे। इस दौरान बचाने में दो युवक भी डूब गए। डूब रही चार में से दो किशोरियों को बचा भी लिया गया, लेकिन अन्य का पता नहीं चल सका। पुलिस ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.