बेगुसराय, जून 24 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। मुंडन संस्कार व अन्य मांगलिक अवसर को लेकर बुधवार को झमटिया घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज के श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने अहले सुबह से ही बैंड बाजे के साथ बस, ट्रैक्टर, टेंपो आदि वाहनों से यहां पधारने लगे थे। यह भी पढ़ें- हर हर गंगे के जयकारे से गूंजा गंगा का किनाराश्रद्धालुओं का उत्सव का माहौल स्नान घाट पर पारंपरिक मुंडन गीत व बैंड बाजे के बीच सुबह से शाम तक माहौल उत्सवी बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगा मैया से मिन्नत में मांगी गई संतान का वे यहां मुंडन करवाकर अपनी कबूलती पूर्ण करते हैं। इधर, मलमास के बाद बुधवार को मुंडन व लगन का शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ ही यहां गंगा स्नान व बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। यह भी पढ़...