आरा, मई 15 -- -भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा घाट से शुक्रवार की दोपहर मिला शव -स्नान करने के दौरान गुरुवार की दोपहर गंगा की तेज धार में बह गये थे दोनों भाई आरा/बड़हरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर मुंडन संस्कार के दौरान डूबे छोटे भाई की भी मौत हो गयी है। उसका शव शुक्रवार की दोपहर बरामद कर लिया गया। मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी सुदर्शन यादव का 17 वर्षीय पुत्र सोनू यादव था।

शोक का माहौल गुरुवार की शाम उसके बड़े भाई धनु यादव का भी शव बरामद किया गया था। इधर, एक साथ घर के दो जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गुरुवार से ही बेटों के वियोग में बिलख रहे परिजन शुक्रवार की दोपहर में छोटे बेटे का शव मिलते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। मां लाखा देवी...