हरदोई, अप्रैल 23 -- हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थानाक्षेत्र के जगरौली गांव में बेटे के मुंडन संस्कार के अगले ही दिन एक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जगरौली निवासी 42 वर्षीय शिवकुमार खेती-किसानी के अलावा दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अभी करीब एक सप्ताह पहले शिवकुमार घर आया था। उसके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बुधवार को उसने अपने छोटे बेटे का मुंडन संस्कार धूमधाम से कराया था, जिसमें परिजन और ग्रामीण शामिल हुए थे। गुरुवार सुबह शिवकुमार बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने खेत के किनारे पेड़ से उसका शव रस्सी के फंदे से लटकता देखा। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.