बलिया, जून 18 -- बलिया। शहर के शिवरामपुर घाट पर गुरुवार को मुंडन संस्कार की भीड़ में अज्ञात महिला बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची बिचला घाट चौकी की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...