मुंडन में गया युवक शारदा नदी में डूबा, मौत
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- भीरा थाना क्षेत्र के सोनपीपर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव निवासी दिलीप गिरी के बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए परिवार सहित गांव के लोग शारदा पुल के पास नदी किनारे गए हुए थे।
हादसे का विवरण इसी दौरान गांव के ही रामनिवास (22) पुत्र तोखे अपने साथियों रवि और अजीत के साथ बाइक से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। मुंडन संस्कार के दौरान तीनों युवक शारदा नदी के एक छोर के किनारे नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय रामनिवास अचानक गहरे पानी में चला गया और कुछ ही क्षणों में उनकी नजरों से ओझल हो गया। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया तो साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
खोज और राहत कार्य शोर सुनते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य लोगों ने तत्काल नदी में उसकी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.