मुंडन में अवैध वसूली करने पर 25 हजार का जुर्माना
चम्पावत, मई 28 -- चम्पावत। मां पूर्णागिरि मेले में मुंडन के नाम पर अवैध वसूली करने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला पंचायत ने शिकायत मिलने के बाद नाई मुंडन ठेकेदार के खिलाफ ये कार्रवाई की है। मां पूर्णागिरि मेले में मुंडन के दौरान अधिक पैसे वसूलने और अभद्रता करने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। जिसके बाद मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने मुंडन स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरोप सही पाए गए। एएमए कमलेश बिष्ट ने बताया कि उचौलीगोठ निवासी नाई मुंडन ठेकेदार जितेंद्र सिंह महर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.