बक्सर, फरवरी 16 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंडन के चलते होने वाली भीड़ को देखते हुए बुधवार को शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस आशय की सूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि बुधवार को मुंडन का मुहूर्त है। इसके चलते शहर के रामरेखा घाट पर हजारों लोगों की भीड़ जुटेगी। भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस दिन सुबह चार से शाम पांच बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बड़े वाहन शहर से पहले ही रोक दिए जाएंगे। चार पहिया वाहनों के लिए नया बाइपास रोड का रूट निर्धारित किया गया है। ट्रैक्टर, पिकअप और बस के लिए हवाई अड्डा मैदान, गोलंबर और रेलवे मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चार व तीन पहिया वाहन सिंडिकेट के पास और डीएवी मोड़ के पास पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.