उन्नाव, अप्रैल 22 -- सफीपुर, संवाददाता। पौत्री के मुंडन संस्कार का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे बाबा की बाइक गांव से दो किलोमीटर दूर पुलिया से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल को सफीपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र कन्हई की पौत्री सुहानी बेटी रंजीत का एक मई को मुंडन संस्कार होना सुनिश्चित हुआ था। बुधवार को वह मुंडन का निमंत्रण कार्ड बांटने सकहन गांव अपनी बुआ के घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कादिरगंज में हाइवा से कुचलकर बुजुर्ग किसान की मौत अभी वह गहोली मार्ग पर दो किलोमीटर दूर नीगागाढ़ा गांव के पास ही पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक बेकाबू...