हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के गांव किसवाही से चित्रकूट मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवारों के साथ बीच रास्ते रंजिशन जमकर मारपीट की गई। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि हमलावर नकदी और जेवर भी लूट ले गए। सूचना देने पर पहुंची पीआरवी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी दी। थाने पहुंचने पर पुलिस ने मदद करने को बजाय सुबह आने की सलाह दी। पुलिस ने लूटपाट और महिलाओं से मारपीट की घटना से इनकार किया है。 यह भी पढ़ें- व्यापारी और किसान को अधमरा कर लूटा, दहशतघटना का विवरण सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अपनी बहन सोमवती एवं चाची राजेश्वरी एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने वैन से चित्रकूट जा रहे...