भागलपुर, अप्रैल 24 -- शाहकुंड। प्रखंड के मुंजत गांव में विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुल्तानगंज से जल भरकर सैकड़ों महिलाओं ने कलश लेकर तीस किलोमीटर लंबी दूरी तय की। पचरुखी में जगह-जगह पानी और शरबत की व्यवस्था सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा की गई थी। उधर, पचकठिया गांव में भी मूर्ति स्थापना को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। उधर, दरियापुर के चंद्रभानपुर में महायज्ञ में कथावाचक आनंद राजजी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से एकरूपता और समरसता का भाव पैदा होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.