मुंगेर- जमालपुर सहित मालदा मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस
भागलपुर, जून 9 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस (आईएलसीएडी-2026) मनाया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय रेलवे संघ (यूआईसी) के वैश्विक सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य रेलवे समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। इस बावत मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में मालदा मंडल के सभी समपार फाटकों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान मालदा टाउन-न्यू फरक्का, न्यू फरक्का-जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का-साहिबगंज, साहिबगंज-भागलपुर, भागलपुर-किऊल व मुंगेर तथा भागलपुर-गोड्डा रेलखंडों के समपार फाटकों पर संचालित किया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय लेवल क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.