मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- जिगना। धार्मिक यात्रा के तहत पैडल साइकिल से भारत व नेपाल भ्रमण पर निकले बिहार प्रांत के मुंगेर जिले के बरियापुर गांव निवासी 17 वर्षीय नितीश कुमार शुक्रवार को दोपहर में जिगना में कुछ देर के लिए पड़ाव डाला। दो वर्षों की लंबी यात्रा पर निकले किशोर ने बताया कि नौ मार्च की सुबह गांव के चंडिका देवी मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया था। 28 वें दिन वह प्रयागराज की ओर निकले थे। गुरुवार की शाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। उन्होंने बताया कि चारों धाम, 12 ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठों, पंच केदार, पंच प्रयाग के साथ सभी प्रमुख तीर्थस्थलों और नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में भी पूजन अर्चन करने का संकल्प लिया है। 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद धार्मिक यात्रा पर निकले किशोर ने बताया कि कमोबेश 14 सौ किलोमीटर साइकिल यात्रा का अभी प्लान बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.