मुंगेर से तैनात होगा दंगा निरोधक दस्ता, डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
लखीसराय, अगस्त 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में बीते दिन हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। इस अप्रिय घटना से सबक लेते हुए मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से अब मुंगेर से विशेष दंगा निरोधक दस्ता की तैनाती अशोकधाम में की जायेगी। डीआईजी के निर्देश के बाद मंदिर परिसर और आसपास के सभी संवेदनशील इलाकों में दंगा निरोधक दस्ते के जवान अत्याधुनिक उपकरणों और त्वरित कार्रवाई बल के साथ मुस्तैद रहेंगे। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, भीड़ के अप्रत्याशित दबाव या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से निपटने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.