मुंगेर, मई 12 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सदर अस्पताल में पीपीपी मोड पर आधुनिक 'हब एंड स्पोक' पैथोलॉजी लैब का संचालन शुरू होने जा रहा है। जून माह से शुरू होने वाली इस सुविधा के बाद मरीजों को गंभीर से गंभीर जांच के लिए निजी सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधाः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि इस नई व्यवस्था का मुख्य केंद्र (हब) सदर अस्पताल के ओपीडी भवन और प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में स्थित होगा। यह लैब 24 घंटे संचालित होगी, जहां सरकार द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विभाग द्वारा चयनित एजेंसी ने इसके लिए चिन्हित स्थान का मुआयना कर लिया है।

गांव-गांव से होगा सैंपल कलेक्शनः इस ...