मुंगेर सदर अस्पताल में क्लबफुट का इलाज शुरू, अब नहीं जाना होगा पटना-भागलपुर
मुंगेर, जुलाई 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर (क्लबफुट) की बीमारी से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। अब ऐसे बच्चों के इलाज के लिए भागलपुर या पटना की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मुंगेर सदर अस्पताल में ही इस गंभीर बीमारी के मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि राज्य स्तर से चयनित 'अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट' के सहयोग से अस्पताल में यह सेवा बहाल की गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अब सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रत्येक बुधवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन कुमार द्वारा ऐसे बच्चों का विशेष उपचार किया जा रहा है।भ्रांतियों यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में क्लबफुट का आधुनिक इलाज शुरू, बिना बड़े ऑपरेशन टेढ़े पैर होंगे ठीक से बचें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.