मुंगेर, सितम्बर 25 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त (मुंगेर सह भागलपुर) प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में विधि-व्यवस्था, थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और लंबित वारंटों के निष्पादन की बिंदुवार समीक्षा की गई। ​ बैठक के दौरान नीलाम-पत्र वाद से जुड़े लंबित बॉडी वारंट और डिस्ट्रेस वारंट के निष्पादन की जिलावार रिपोर्ट पेश की गई। समीक्षा में मुंगेर प्रमंडल के खगड़िया, बेगूसराय व मुंगेर जिले में बॉडी वारंट तथा खगड़िया, मुंगेर व शेखपुरा जिले में डिस्ट्रेस वारंट का निष्पादन तुलनात्मक रूप से कम पाया गया। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सभी लंबित वारंटों का प्राथमिकता के आधार ...