मुंगेर विश्वविद्यालय स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर संतोष हुए सम्मानित
खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थापना को लेकर वर्ष 2016 से संकल्पित रहे जिले के मानसी प्रखंड के छोटी बलहा गांव निवासी संतोष कुमार को शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने बुधवार को सम्मानित किया। शहर के एनएसी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्धजनों ने युवा समाजसेवी संतोष कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, सम्मान पत्र व मोमेंटो भेंट किया। शिक्षाविद् सुमित कुमार सिन्हा ने कहा कि संतोष कुमार ने 15 अगस्त 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए पत्र लिखे थे। इसके बाद वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। इस मौके पर नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, सेवानिवृत्त एचएम दीपक कुमार, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार विक्की, विशिष्ट अतिथि नीतिन कुमार चुन्नू, रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.