मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक में एकजुटता और संघर्ष पर जोर
मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। केकेएम कॉलेज, जमुई में शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद रज़ा जमाल ने की, जबकि बाद में अध्यक्ष डॉ. मो. अलाउद्दीन भी शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, बेवजह स्थानांतरण, दंडात्मक कार्रवाई तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। महासचिव प्रो. हरिशचंद्र शाही ने संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शिक्षकों से एकजुट और संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघ लगातार संघर्ष करता रहेगा।
बैठक में चर्चा महासचिव प्रो. शाही ने बताया कि, बैठक में विभिन्न कॉलेज इकाइयों के सचिवों ने अपने-अपने संस्थानों की समस्याएं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.