मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने अधिकार हनन के खिलाफ किया प्रदर्शन
मुंगेर, जुलाई 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के आह्वान पर बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) की सभी इकाइयों एवं स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षकों ने एक घंटे का प्रतिरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय को वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति से मुक्त कराने, प्रशासनिक मनमानी पर रोक लगाने, समय पर वेतन एवं पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने तथा प्राध्यापकों की मनमाने ढंग से प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, शिक्षकों के अधिनियम आधारित अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है और उनकी देयताओं के प्रति सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.