मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता वित्तीय प्रबंधन में गंभीर लापरवाही के कारण मुंगेर विश्वविद्यालय एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। विश्वविद्यालय के पास लगभग 27 करोड़ रुपये जमा रहने के बावजूद कर्मियों एवं पेंशनधारियों को समय पर वेतन और पेंशन आदि का भुगतान नहीं किया गया। अब स्थिति यह है कि, यह पूरी राशि सरकार को वापस करनी पड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से ही अब तक वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश (ईएल) समेत विभिन्न मदों में आवंटित राशि का समुचित उपयोग नहीं हो सका था। हाल ही में वित्त विभाग द्वारा इन मदों की राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र (UC) मांगे जाने के बाद यह मामला उजागर हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय को मजबूरन जमा राशि सरकार को लौटानी पड़ रही है।किस मद में कितनी राशि:सूत्रों के अनुसार वापस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.