मुंगेर विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी, सीमांकन कार्य शुरू
मुंगेर, अप्रैल 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण की दिशा में लंबे समय से प्रतीक्षित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। प्रस्तावित भूमि के सीमांकन का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर उम्मीदें फिर से प्रबल हो गई हैं।बीते मंगलवार को इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय एवं कुलानुशासक प्रो. जयंत कुमार स्वयं स्थल पर पहुंचे। भरी दुपहरी में करीब दो बजे दोनों अधिकारियों ने सीमांकन के लिए निर्धारित बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने पर बल दिया।सीमांकन एवं जमीन मापी का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.