मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों को अपने-अपने विषयों का कक्षा रूटीन सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि, इस कदम से कक्षा संचालन में अनियमितता पर रोक लगेगी और छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने का सीधा मंच मिलेगा। कॉलेजों को निर्देश, रूटीन भेजें और चस्पा करें: कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा जारी पत्र में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि, वे साप्ताहिक एवं सेमेस्टरवार कक्षा रूटीन तैयार कर उसकी प्रति विश्वविद्यालय कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में चार-पांच प्रमुख स्थानों पर रूटीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.