मुंगेर, अगस्त 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, बिहार ने मुंगेर विश्वविद्यालय की सीनेट में डॉ. मुजाहिद हुसैन को प्रतिनिधि सदस्य बनाए जाने की मांग की है। इस संबंध में अंजुमन के सचिव ने बीते 25 अगस्त को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर आवश्यक अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि, बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 18(17) के तहत डॉ. मुजाहिद हुसैन को मुंगेर विश्वविद्यालय की सीनेट में अंजुमन के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वे पूर्णिया जिले में अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू के अध्यक्ष हैं तथा पूर्णिया कॉलेज के उर्दू विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही, अंजुमन ने पत्र में बताया है कि, डॉ. मुजाहिद हुसैन को डॉ. मोहम्मद नूरुल इस्लाम के स्थान पर प्रतिनिध...