मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के पीजी अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का बुधवार को समापन हो गया। ग्लोबल वैल्यू चेन एंड इंडियन इकोनॉमी: विस्टास एंड चैलेंजेज विषय पर आधारित यह सेमिनार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रायोजन में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने सेमिनार के विषय पर गहन मंथन किया और शोधार्थियों ने अपना-अपना शोध प्रस्तुत किया। इसमें कुल 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जबकि विभिन्न तकनीकी सत्रों में लगभग 110 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए।तकनीकी सत्र एवं विचार-विमर्श:सेमिनार के दूसरे दिन बुधवार को कॉलेज के बीसीए लैब में ऑनलाइन तकनीकी सत्र-2 और ऑडिटोरियम में ऑफलाइन तकनीकी सत्र-3 आयोजित किया गया। डॉ. गोपाल प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.