मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अपना बिहार भूतपूर्व सैनिक संगठन की आम सभा का आयोजन रविवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के समीप किया गया। बैठक में मुंगेर विश्वविद्यालय में संकल्प 10000 के तहत कार्यरत सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ हो रहे कथित अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, इस मुद्दे को लेकर पूरे बिहार के भूतपूर्व सैनिकों को एकजुट कर आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि, बिहार के माननीय राज्यपाल, जो स्वयं भी पूर्व सैनिक रह चुके हैं, से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया जाएगा और न्याय की मांग की जाएगी। सभा में संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.