मुंगेर, अगस्त 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके 32985 विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यार्थियों को माइनर समेत अन्य विषयों का चयन करना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार 31 अगस्त से 5 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 600 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों का नामांकन पहले ही मेजर (ऑनर्स) विषय के आधार पर हो चुका है। अब रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें माइनर और अन्य पाठ्यक्रमों का विकल्प चुनना होगा。

पाठ्यक्रमों का चयन इन विषयों का करना होगा चयन: रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यार्थियों को माइनर (एमआईसी -1) और मल्टीडिसिप्लिनरी (एमडीसी -1) का...