मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 18 अंगीभूत कॉलेज लंबे दिनों से तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शिक्षकेतर कर्मियों की घटती संख्या ने कॉलेजों की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। सूतों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में सभी कॉलेजों में कुल शिक्षकेतर कर्मियों की संख्या घटकर करीब 180 रह गई है, जिससे दैनिक संचालन कठिन हो गया है। विशेष रूप से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के मामले में स्थिति काफी चिंताजनक है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जहां इन पदों के लिए 339 स्वीकृत पद हैं, वहीं वर्तमान में लगभग 100 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। इसी तरह तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की स्थिति भी बेहद खराब है। 422 स्वीकृत पदों के विरुद्ध लगभग 80 कर्मी ही मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.