मुंगेर विधिज्ञ संघ में आय के बंटवारे पर विवाद
मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विधिज्ञ संघ की आय करीब 4 करोड़ 71 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन आरोप है कि, इसका मात्र 10 प्रतिशत ही आम अधिवक्ताओं को मिला है, जबकि शेष राशि के दुरुपयोग और अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। आम अधिवक्ताओं का कहना है कि, उन्हें उनके हक और हिस्से से वंचित किया गया है। इस मुद्दे को लेकर संघ के भीतर तनाव भी बढ़ गया है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक ओर जहां कुछ पदाधिकारियों पर पारदर्शिता की कमी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम अधिवक्ता एकजुट होकर पारदर्शी चुनाव कराने और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, संघ के चुनाव को लेकर भी विवाद गहराया हुआ है। कुछ लोग चुनाव टालकर एडहॉक कमिटी बनाने के पक्ष में हैं, जबकि आम अधिवक्ता इसे संघ की लोकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.