मुंगेर, अप्रैल 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक (2026-28) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार की शाम संपन्न हो गई। दो दिनों तक चली इस प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए कुल 89 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम दिन मंगलवार को ही 60 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। चुनाव में कराए गए नामांकनों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 8, महासचिव के लिए 7, कोषाध्यक्ष के लिए 6, अंकेक्षक के लिए 4 तथा निगरानी समिति के 3 पदों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य पदों पर भी बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिससे चुनाव में कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।18 अप्रैल को मतदान, शाम से होगी मतगणना, तैयारी पूरी:निर्वाची पदाधिकारी कृष्णनंदन सिंह ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी कि, चुनाव की...