मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने सदर प्रखंड के दो सरकारी विद्यालयों की गंभीर शैक्षणिक समस्याओं को सदन में उठाया, जिस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि, सदर प्रखंड स्थित 2 गांधी उच्च विद्यालय, कुतलूपुर में 431 नामांकित छात्रों की पढ़ाई मात्र दो कमरों में कराई जा रही है तथा विद्यालय में चहारदीवारी का भी अभाव है, जबकि पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि, भूमि विवाद के कारण अब तक चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका था। अब पैमाईश के आधार पर प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही कमरों की कमी को देखते हुए छह नए वर्ग कक्षों के निर्माण के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.