मुंगेर, जुलाई 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय ने अपने क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने सदर प्रखंड के 2 गांधी उच्च विद्यालय, कुतलुपुर में कमरों की कमी और बरियारपुर के हरिणमार पंचायत में अठसैय्या नदी पर बन रहे अठसैय्या बिचली पुल में हो रही देरी का मामला सदन के समक्ष रखा। विधायक ने बताया कि कुतलुपुर स्कूल मात्र दो कमरों में चल रहा है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जवाब दिया कि स्कूल में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्षों और चहारदीवारी के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बरियारपुर बुनियादी विद्यालय के भवन निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर...