मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। स्थानीय मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर जल्द ही 4 बेड वाले विशेष मानसिक रोग वार्ड की शुरुआत की जाएगी। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन के साथ अस्पताल के तीसरे तल का सघन निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि मानसिक रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए एक समर्पित कक्ष को वार्ड का रूप दिया जा रहा है। इसमें कुल 4 बेड लगाए जाएंगे, जिनमें 2 बेड पुरुषों और 2 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस वार्ड की खास बात यह होगी कि यहां मुख्य रूप से उन लावारिस मानसिक रोगियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका देखभाल करने वाला कोई नहीं है। अक्सर ऐसे मरीजों को इलाज के दौरान अलग वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.