मुंगेर, अप्रैल 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार ने मुंगेर में बन रहे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एमसीएच) के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण कार्य के लंबित बिलों के भुगतान के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 10 करोड़ रुपये की नई किस्त को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस ताजा आवंटन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अब तक दी गई कुल राशि 157 करोड़ रुपये पहुंच गई है।​630 बेड का होगा आधुनिक अस्पताल।​मुंगेर में निर्माणाधीन इस मेडिकल कॉलेज की कुल लागत 603.68 करोड़ रुपये निर्धारित है। सरकार के अपर सचिव शंभु शरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यहां 150 नामांकन क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ 630 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल के भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना को ले...