मुंगेर, अप्रैल 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार कृषि विश्वविद्यालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा मुंगेर जिले के लिए 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, इस अवधि में जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और हल्की वर्षा भी हो सकती है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 30 प्रतिशत रहेगी। यह भी पढ़ें- जिले में 1 मई तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार पूरे सप्ताह 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने ...