मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा आगामी मंगलवार, 10 मार्च को जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मुंगेर के बेनीगीर में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से मुंगेर सहित राज्य के विभिन्न जिलों के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।विभिन्न कंपनियों में सैकड़ों पदों पर होगी नियुक्ति:जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित इस शिविर में सैकड़ो विभिन्न तरह के पदों पर नियुक्ति के लिए कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें सुरक्षा सेवा इंडिया ...