मुंगेर, अक्टूबर 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को झारखंड के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह मुंगेर पहुंचे। झारखंड सरकार के सचेतक और एआईसीसी पर्यवेक्षक अनूप सिंह ने तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि एआईसीसी ने उन्हें मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका और भागलपुर की जिम्मेदारी दी है। रैली में महागठबंधन के घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। ---- यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : रामलीला मैदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने को कांग्रेस कार...