मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, रणजीत कुमार ठाकुर मुंगेर जिले में छात्रों के स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्टर (अपार) के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, लेकिन तय समयसीमा के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे अब भी इससे बाहर हैं। अपार पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित है। इसके बाद अपार से वंचित बच्चों को विभिन्न सरकारी शैक्षणिक योजनाओं और सुविधाओं से मजबूरन वंचित रहना पड़ सकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी 2026 तक जिले के कुल छात्रों में से मात्र 71.56 प्रतिशत का ही अपार बन सका है, जबकि 28.44 प्रतिशत बच्चे अब भी अपार से वंचित हैं। यदि पंजीकरण की गति में तेजी नहीं आई, तो हजारों बच्चों के भविष्य पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। प्रखंडवार अपार पंजीकरण की स्थिति (प्रतिशत में): बरियारपुर- 81.77 धरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.