मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर पिछले कई दिनों से लग रहे भीषण जाम ने आमजनों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार की देर शाम से सोमवार दोपहर तक एनएच 333बी और एनएच 80 पर हरदियाबाद के पास हालात बेकाबू हो गए। सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां करीब 9 किलोमीटर लंबे जाम में फंसी रहीं। हाईवे के जाम का असर ग्रामीण सड़कों पर भी पड़ा। नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ से ऋषिकुंड जाने वाले पथ पर भी दिनभर जाम का सिलसिला जारी रहा, जिससे मलमास मेला आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ----- यह भी पढ़ें- जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्टजाम के कारण एंबुलेंस भी फंसी, तड़पते रहे मरीज: जाम में फंसे ट्रक चालक मो. इरफान ने बताया, कल रात 8 बजे से गाड़ी यहीं खड़ी है। न पानी, न खाना। माल खराब होने का डर है। वहीं हवेली खड़गपुर की रीना देव...