मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत जिले के नौ प्रखंडों से नौ राजस्व गांवों को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन गांवों के चयन के लिए प्रस्ताव भेज दिए गए हैं और अब प्रतियोगिता के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। ये बातेंडीएम निखिल धनराज ने रविवार को कहा कि, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- सारण में सोलर लोन मेला का आयोजन आज इसके माध्यम से आम नागरिकों को अपने घरों में ही बिजली उत्पादन के लिए सक्षम बनाया जाएगा। इससे जहां उन्हें शुद्ध एवं स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त हो...