मुंगेर, मई 10 -- Bihar News Today: बिहार के मुंगेर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जीजा ही अपने 10 साल के मासूम साले का सबसे बड़ा दुश्मन बन बैठा। पारिवारिक विवाद और ससुराल वालों से मिली फटकार का बदला लेने के लिए एक शख्स ने अपने ही चचेरे साले का अपहरण कर लिया। हालांकि, मुंगेर पुलिस की तुरंत कार्रवाई के कारण अपहरणकर्ता जीजा अपने नापाक मंसूबों में ज्यादा देर तक कामयाब नहीं रह सका। पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर न सिर्फ मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि आरोपी जीजा को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।आपराधिक छवि के कारण ससुराल में थी नो-एंट्री मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके में यह सनसनीखेज वारदात हुई। एसपी सैयद इमरान मसूद ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस अपहरण की मुख्य व...