मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती महंगाई और जिले में व्याप्त कथित अराजकता के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बेलन बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शन के दौरान "रसोई गैस की किल्लत बंद करो", "महंगाई पर रोक लगाओ", "शासन-प्रशासन होश में आओ" जैसे नारे लगाए गए। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों की स्थि...