मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के अंतर्गत मध्यस्थता केंद्र, एडीआर भवन में राष्ट्र के लिए शिविर-2.0 के तहत 90 दिवसीय मध्यस्थता ड्राइव 2.0 बीते 2 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है। यह ड्राइव आगामी 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। यह मध्यस्थता ड्राइव तालुका न्यायालयों, जिला न्यायालयों तथा उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी वाद, सुलहनीय आपराधिक वाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, बेदखली, भूमि अर्जन सहित अन्य...